Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

साउथ के बाद अब हिंदी सिनेमा में मचेगी ‘Tanglan’ की धूम, 30 अगस्त को होगी रिलीज

August 24, 2024

साउथ के बाद अब हिंदी सिनेमा में मचेगी ‘Tanglan’ की धूम, 30 अगस्त को होगी रिलीज

मुंबई: पा. रंजीत द्वारा डायरेक्टेड और चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर मच अवेटेड पीरियड ड्रामा “तंगलान” के हिंदी वर्जन की अब ऑफिशियल रिलीज डेट आ गई है। फिल्म को जबरदस्त रिव्यूज और फैंस से कमाल के रिएक्शंस माइक हैं, और यह बॉक्स ऑफिस पर भी एक हिट साबित हुई है। ऐसे में अब नॉर्थ के एग्जिबिटर्स फिल्म की हाई डिमांड के वजह से हिंदी में इसे रिलीज करने के लिए के रहे हैं।

15 अगस्त को साउथ इंडियन सिनेमाघरों में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सफल रिलीज के बाद, फिल्म अब हिंदी में 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। “तंगलान” के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक नए पोस्टर के साथ रिलीज की डेट की घोषणा की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Studio Green (@studiogreen_official)

पोस्टर संग कैप्शन में लिखा हुआ है:

“तंगलान” ने पहले ही अपने जबरदस्त एक्शन सीन्स, दमदार परफॉर्मेंस और पा. रंजीत के अनोखे कहानी कहने के स्टाइल के कारण ध्यान अपनी तरफ खींचा है। हिंदी में रिलीज होने के साथ ही यह फिल्म नए दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है। “तंगलान” का कॉन्सेप्ट अनोखा है और इसके ट्रीटमेंट ने पहले ही दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाई है।

यह फिल्म एक अनोखी मिस्टीकल पीरियड ड्रामा है। मालविका मोहनन रहस्यमय शक्तियों वाली एक जनजाति की नेता की भूमिका निभा रही हैं, जो चियान विक्रम के किरदार से टकराती है। तंगलान साउथ की एक और बड़ी फिल्म होने जा रही है। यह कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी अंग्रेजों ने खोज की और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया।

यह फिल्म दर्शकों के लिए अनोखी कॉन्सेप्ट लाने की साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की परंपरा को आगे ले जाएगी। यह एक और अनोखे कांसेप्ट वाली साउथ इंडियन फिल्म है। पा. रंजीत द्वारा डायरेक्टेड ‘तंगलान’ में चियान विक्रम और मालविका मोहनन ने लीड रोल निभाया है। फिल्म का संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें