Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बढ़ती उम्र का TV star Asha Negi को नहीं मलाल, जन्मदिन पर बोलीं- अब मुझे इससे प्यार हो गया है

August 24, 2024

बढ़ती उम्र का TV star Asha Negi को नहीं मलाल, जन्मदिन पर बोलीं- अब मुझे इससे प्यार हो गया है

मुंबई: मशहूर टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी ने अपने 35 वें जन्मदिन पर बेबाक राय जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्र के इस सफर से बेइंतहा प्यार हो गया है।
आशा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहाड़ों पर जन्मदिन सेलिब्रेट करने की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे पता है कि उम्रदराज होना डरावना हो सकता है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो इस बढ़ती हुई उम्र के दौरान मैं खुद को प्यार करने लगी हूं। खुद से मुझे कोई गिला शिकवा नहीं रहा… मुझे जीवन को लेकर स्पष्टता मिली है और समझदारी भी ये मेरी कल्पना से ज्यादा खूबसूरत है।‘

इसके बाद इस ग्लैमरस अभिनेत्री ने अपने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए अपने फॉलोअर्स को शुक्रिया कहा।

उन्होंने कहा, ‘आप सभी का जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद। आप सब ने मुझे बहुत प्यार और दुलार दिया है, मेरे इस खास दिन पर मुझे बहुत खास महसूस करवाया।‘

अपने जन्मदिन के जश्न पर उन्होंने कहा, ‘मैंने सबसे करीबी और खास लोगों के साथ जन्मदिन वैसे ही मनाया, जैसे मैं मनाना चाहती थी। मुझे नहीं लगता कि इससे भी बेहतर कुछ हो सकता था। मैं अपने इस खास दिन के कुछ पल आपसे शेयर करना चाहती हूं, उम्मीद है कि जल्द ही करूंगी! शायद इसी को ब्लिस बोलते हैं गाइज!’’

अभिनेत्री के इस जन्मदिन पर, उनके कभी प्रेमी रहे ऋत्विक धनजानी ने भी शुभकामनाएं दीं। धनजानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरीज सेक्शन में इस खूबसूरत अभिनेत्री की एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘‘बप्पा तुझे जीवन की हर खुशी दे दें… जीवन सिर्फ और सिर्फ खुशियों से भरा रहे। जन्मदिन की शुभकामनाएं।‘

दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत-स्टारर शो ‘‘पवित्र रिश्ता’’ के सेट पर ऋत्विक और आशा की पहली मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट करने के बाद 2020 में कोविड महामारी के दौरान ब्रेक-अप की घोषणा कर दी थी।

फिलहाल, ऋत्विक के बारे में क्रिस्टल डिसूजा को डेट करने की अफवाह है। दोनों को अक्सर छुट्टियां मनाते या मुंबई में सार्वजनिक जगहों पर साथ साथ देखा जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें