Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vigilance Bureau ने सेना के जवानों से 1,30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए दो ऑडिटर को पकड़ा

August 24, 2024

Vigilance Bureau ने सेना के जवानों से 1,30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए दो ऑडिटर को पकड़ा

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (VB) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के दौरान शनिवार को फिरोजपुर के स्थानीय ऑडिट कार्यालय में तैनात दो ऑडिटर जगजीत सिंह और अमित को 1,30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। VB के एक प्रवक्ता ने खुलासा किया कि ये गिरफ्तारियां भारतीय सेना के नायब सूबेदार सत्य प्रकाश (JC4829875Y) की शिकायत के बाद की गई हैं, जो 17वीं राजपूत रेजिमेंट, फिरोजपुर छावनी में सेवारत हैं। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने VB से संपर्क किया है और बताया है कि उक्त ऑडिटर को उनके विभाग द्वारा वर्ष 2023-2024 के लिए उनकी यूनिट के वित्तीय रिकॉर्ड का ऑडिट करने के लिए ड्यूटी सौंपी गई थी।

ऑडिटरों ने पिछले वर्ष की ऑडिट आपत्तियों को दूर करने तथा चालू वर्ष की ऑडिट को मंजूरी देने के लिए 1,50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि ऑडिटर जगजीत सिंह ने स्थानीय ऑडिट कार्यालय में अपने सहयोगी धर्मराज की मौजूदगी में रिश्वत के पैसे देने की मांग दोहराई तथा उसने अपने मोबाइल फोन पर बातचीत रिकॉर्ड कर ली।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत के बाद विजीलैंस ब्यूरो, फिरोजपुर रेंज की एक टीम ने जाल बिछाया तथा दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 1,30,000 रुपये की रिश्वत लेते समय दोनों ऑडिटरों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, फिरोजपुर रेंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चल रही जांच के दौरान अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें