Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gaza युद्ध विराम वार्ता परिणामों को सुनने के लिए Hamas का प्रतिनिधिमंडल Egypt पहुंचेगा

August 25, 2024

Gaza युद्ध विराम वार्ता परिणामों को सुनने के लिए Hamas का प्रतिनिधिमंडल Egypt पहुंचेगा

गाजा: काहिरा में गाजा युद्व विराम वार्ता के परिणामों को सुनने के लिए हमास का एक प्रतिनिधिमंडल मिस्र पहुंचेगा। हमास ने शनिवार को घोषणा की कि समूह का एक प्रतिनिधिमंडल गाजा युद्ध विराम वार्ता के परिणामों को सुनने के लिए शाम को मिस्र पहुंचेगा।

हमास राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य इज़्ज़त अल-रिश्क ने एक बयान में कहा कि हमास के वरिष्ठ अधिकारी खलील अल-हय्या के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल का काहिरा दौरा मिस्र और कतर के मध्यस्थों के निमंत्रण पर आधारित है। अल-रिश्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव संख्या 2735 की घोषणा के आधार पर दो जुलाई को हुई सहमति के प्रति हमास की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि हमास दो जुलाई को हुई सहमति को लागू करने के लिए तैयार है। उन्होंने इजरायल पर समझौते का पालन करने और युद्ध विराम की उपलब्धि में बाधा डालना बंद करने का दबाव बनाने का आग्रह किया। 16 अगस्त को गाजा युद्ध विराम वार्ता के मध्यस्थों अमेरिका, मिस्र और कतर ने दोहा में दो दिनों की चर्चा के समापन की घोषणा की, जहां एक नया गाजा युद्ध विराम प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

मध्यस्थों ने चर्चा को रचनात्मक और सकारात्मक बताया। हमास ने हालांकि दोहा वार्ता में सीधे भाग नहीं लिया लेकिन इजरायल पर पहले से समर्थित प्रस्ताव में नई शर्तें जोड़ने का आरोप लगाया और वार्ता के परिणाम के बारे में संदेह व्यक्त किया। कथित तौर पर इस सप्ताह की शुरुआत में काहिरा में युद्ध विराम वार्ता फिर से शुरू हुई और सप्ताहांत तक जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें