Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी पैरा ओलंपिक खेल प्रतिनिधिमंडल की विभिन्न तैयारियां पूरी

August 25, 2024

चीनी पैरा ओलंपिक खेल प्रतिनिधिमंडल की विभिन्न तैयारियां पूरी

24 अगस्त को पेरिस पैरा ओलंपिक के खेल गांव का मीडिया ओपन दिवस था ।उस दिन चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल के संबंधित कार्यकर्ताओं ने चीनी मीडिया के साथ बातचीत की ।चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल के मुख्यालय के कर्मचारी च्यांग छंगलिन ने बताया कि कुल 19 चीनी टीमें पैरिस पैरा ओलंपिक खेलों में भाग लेंगी।

अब 18 टीमें पैरा ओलंपिक के खेल गांव में प्रवेश कर चुके हैं और अंतिम टीम कनोइंग टीम बाद में आएगी। उन्होंने कहा कि इधर के कुछ दिन विभिन्न टीमों की तैयारियां की स्थिति अच्छी है और संबंधित उपकरणों को अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलंपिक समिति की पुष्टि मिली है। चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल के मुख्यालय के ग्रुप के जिम्मेदार व्यक्ति मा लीथाओ ने बताया कि

आने वाले कुछ दिन में चतुर्मुखी ग्रुप विभिन्न टीमों के अभ्यास के लिए समुचित प्रंबध करेगा और डोपिंग के विरोध संबंधी कार्य को बखूबी अंजाम देगा ।इसके साथ उद्घाटन समारोह में भाग लेने की योजना बनायी जाएगी। उन्होंने कहा कि पैरा ओलंपिक और ओलंपिक में सबसे बड़ा अंतर है कि पैरा ओलंपिक के खिलाड़ियों की विकलांग स्थिति होती है ,इसलिए तैयारी व प्रतियोगिता में सब से अहम बात खिलाड़ियों की शारीरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल का चिकित्सा ग्रुप 23 सदस्यों से गठित है ,वे सब खेल अस्पताल व बड़े अस्पताल से आये हैं। ध्यान रहें पैरिस पैरा ओलंपिक खेल 28 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित होंगे ,जिसमें 22 खेलों की 549 इवेंटों की स्पर्द्धा होगी ।चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल के 284 खिलाड़ी 19 खेलों की 302 इवेंटों में भाग लेंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें