Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

हायकूल वैश्विक उद्यमी शिखर सम्मेलन ने पांच वर्षों में दुनिया भर में 24 हजार उद्यमशीलता परियोजनाओं को आकर्षित किया

August 25, 2024

हायकूल वैश्विक उद्यमी शिखर सम्मेलन ने पांच वर्षों में दुनिया भर में 24 हजार उद्यमशीलता परियोजनाओं को आकर्षित किया

हायकूल 2024 वैश्विक उद्यमी शिखर सम्मेलन हाल ही में पेइचिंग में शुरू हुआ, जिसका प्रमुख मुद्दा है “नई गुणवत्ता अग्रणी, नवाचार और एकीकरण”। हायकूल वैश्विक उद्यमी शिखर सम्मेलन 2020 में लॉन्च किया गया था। पिछले पांच वर्षों में, इसने 145 देशों और क्षेत्रों से कुल 32 हजार उद्यमशीलता प्रतिभाओं और 24 हजार उद्यमशीलता परियोजनाओं को भाग लेने के लिए आकर्षित किया है।

16 “यूनिकॉर्न” कंपनियाँ और 127 “विशिष्ट और नई” कंपनियाँ पैदा हुईं। उद्घाटन समारोह में, चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और चीनी मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय ने क्रमशः संयुक्त रूप से उच्च स्तरीय प्रतिभा हाइलैंड के निर्माण के लिए पेइचिंग के साथ रणनीतिक सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

पेइचिंग में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभा सेवा गारंटी के लिए एक व्यापक सहायक सुधार पायलट क्षेत्र का निर्माण भी साइट पर शुरू किया गया। इस बार के शिखर सम्मेलन में सैकड़ों सिलसिलेवार गतिविधियां शामिल हैं। कुल 30 हजार से अधिक वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार प्रतिभाएं, 500 से अधिक उच्च तकनीक नवाचार उद्यम और 1 हजार से अधिक वैश्विक निवेशक इसमें आकर्षित हुए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें