Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

सस्ता होने के बाद भी सोने ने दिया सैंसेक्स-निफ्टी से ज्यादा फायदा

August 26, 2024

सस्ता होने के बाद भी सोने ने दिया सैंसेक्स-निफ्टी से ज्यादा फायदा

नई दिल्ली: इस बार के बजट में आयात शुल्क घटने से सोना हाल के दिनों में अच्छा खासा सस्ता हुआ है। बावजूद इसके जनवरी से लेकर अब तक इस बहुमूल्य मेटल ने सैंसेक्स और निफ्टी से ज्यादा फायदा दिया है। इस दौरान सैंसेक्स ने जहां 12.5 प्रतिशत मुनाफा दिया, वहीं निफ्टी ने 14 प्रतिशत लाभ पहुंचाया। सोने ने 15 और चांदी ने 11 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। आंकड़ों के मुताबिक 29 दिसंबर 2023 को सोने की कीमत दिल्ली सर्राफा बाजार में 63,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी।

23 अगस्त को यह 73,800 रुपए पर पहुंच गई। यानी 15 प्रतिशत की बढ़त। 20 अगस्त को कीमतें 74,000 के पार थीं, लेकिन हालिया आयात शुल्क घटने से कीमतों में गिरावट आई है। चांदी 78,500 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 87,000 रुपए किलो हो गई। यानी 11 प्रतिशत की तेजी। चांदी इस साल में 96,000 रुपए तक पहुंची है। इस स्तर से इसकी कीमतें करीब 9,000 रुपए घट गई हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सैंसेक्स 29 दिसंबर को 72,240 पर बंद हुआ था।

अब यह 81,086 पर पहुंच गया है। यानी 12.5 फीसदी का फायदा। इसी दौरान नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21,731 से बढ़कर 24,823 पर पहुंच गया। इसमें 14 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। विेषकों का मानना है कि इस पूरे साल में शेयर बाजार के साथ सोने-चांदी में भी अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। वैश्विक स्तर पर महंगाई के साथ ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद भी है। ऐसे में सोना जहां संकट के समय सुरक्षा का भरोसा देता है, वहीं आर्थिक गतिविधियों में तेजी से शेयर बाजार अच्छा रिटर्न देता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें