
नई दिल्ली। झारखंड में सियासी सर गर्मियों के बीच बीच बगावत को उतारू पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन फिर कोलकता के रास्ते दिल्ली पहुंच गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चंपई सोरेन दिल्ली में बीजेपी के आला नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं चंपई सोरेन के दिल्ली आने से एक वार फिर झारखंड में सियासी हलचले तेज हो गई हैं। चंपई सोरेन ने अपने पिछले दौरे को निजी बताया था, लेकिन इस बार चंपई का खुल कर बगावत के मुड में है, और तेवर भी पूरे बागी है। लिहाजा ऐसे में साफ है कि इस बार चंपई ‘बड़ा खेल’ कर सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक चंपई अगर खुद की पार्टी बनाकर लड़ते हैं और चुनाव बाद किंगमेकर की भूमिका में आते हैं तो बीजेपी महाराष्ट्र के शिंदे वाले फॉर्मूले पर उन्हें मुख्यमंत्री भी बना सकती है। चंपई जिस कोल्हान क्षेत्र के मजबूत नेता माने जाते हैं, वहां पर 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा को 14 में 11 सीटों पर जीत मिली थी।
चंपई के बयान के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की हो रही है। कहा जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के नाराज नेताओं के साथ मिलकर चंपई खुद की पार्टी भी बना सकते हैं। पार्टी के लिए कुछ नाम भी सियासी गलियारों में चल रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...