Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंधविश्वास ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां, भूत-प्रेत भगाने के नाम पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

August 26, 2024

अंधविश्वास ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां, भूत-प्रेत भगाने के नाम पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुरदासपुर : गुरदासपुर के गांव सिंघपुर मे एक व्यक्ति से भूत प्रेत निकालने (अंधविश्वास) के चलते तीन बच्चों के पिता सैमुअल मसीह उम्र 30 साल की हत्या करने वाले पास्टर जैकब मसीह और उसके एक साथी बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने पास्टर समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज किया था।

बता दें, यह घटना 21 अगस्त की बताई जा रही है। राखल पत्नी मंगा मसीह निवासी गांव सिंघापुरा की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में कब्रिस्तान से युवक का शव निवकलवार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोप है कि एक पास्टर और उसके साथियों ने भूत-प्रेत निकालने के नाम पर सैमूअल मसीह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि राखल पत्नी मंगा मसीह निवासी गांव सिंघापुरा ने संबंधित थाने की पुलिस को दी शिकायत आरोप लगाया कि उसका बेटा सैमूअल मसीह (30) बीमार था। उसने पास्टर जैकब मसीह और बलजीत सिंह को दुआ करने के लिए अपने घर बुलाया था। पास्टर जैक मसीह 21 अगस्त की रात करीब 10 बजे उसके घर आया। जैकब ने बाद में 8 अन्य लोगों को भी उसके घर बुला लिया। इसके बाद इन सभी ने उसके बेटे सैमूअल मसीह की भूत-प्रेत निकालने के नाम पर काफी पिटाई कर दी और उसे चारपाई पर डालकर खुद चले गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें