
मुंबई: 15 अगस्त को रिलीज हुई स्त्री 2 का दूसरा वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर खत्म हो गया है। पहले वीकेंड की तरह इस वीकेंड भी फिल्म ने खूब कमाई की है। बीतते दिनों के साथ यह रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। शनिवार को जहां फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया, वहीं रविवार को यह कलेक्शन 550 करोड़ के करीब पहुंच गया है। अगर इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म बहुत जल्द गदर 2 के दुनियाभर के कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी।
View this post on Instagram
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सीनलिंक के मुताबिक स्त्री 2 ने 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को 44 करोड़ की कमाई की है। इसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 386.15 करोड़ हो गया है। जबकि दुनियाभर की कमाई 545 करोड़ के पार पहुंच गई है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि फिल्म का बजट 50 से 60 करोड़ बताया जा रहा है, जो फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन कमा लिए 10 दिनों में कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन पेड प्रीव्यू समेत 64 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि दूसरे दिन कलेक्शन 31.4 करोड़ रहा।
तीसरे दिन कमाई 43.85 करोड़ पहुंच गई। चौथे दिन कलेक्शन 55.9 करोड़ रहा। इसके बाद वीकडेज यानी पांचवें दिन कमाई 38.1 करोड़, छठे दिन 25.8 करोड़, सातवें दिन 19.5 करोड़, आठवें दिन 16.8 करोड़, नौवें दिन कमाई 17.5 करोड़ रही। इसके बाद दूसरे शनिवार यानी 10वें दिन कमाई 33 करोड़ पहुंच गई। राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना स्टारर स्त्री 2 एक हॉरर कॉमेडी है जो अपने कलेक्शन के साथ हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। स्त्री 2, 2018 में रिलीज हुई स्त्री का सीक्वल है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...