Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबरः अमित शाह से मिलने के बाद पूर्व सीएम का पार्टी में शामिल होना का ऐलान

August 27, 2024

राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबरः अमित शाह से मिलने के बाद पूर्व सीएम का पार्टी में शामिल होना का ऐलान

नई दिल्ली। झारखंड की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आखिरकार अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला कर लिया है। पूर्व CM चंपाई सोरेन 30 अगस्त को रांची में BJP की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस बात की जानकारी असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया X पर दी। आपको बता दें कि पूर्व सीएम चंपई सोरेन बीते कई दिनों से खुलकर हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे थे। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले चंपई सोरेन के साथ आने से भाजपा को बड़ा फायदा मिल सकता है।

 

ट्विट करते हुए लिखा है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के एक प्रतिष्ठित आदिवासी नेता, चंपई सोरेन ने कुछ देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वह 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।

इस तारीख को होंगे पार्टी में शामिल
चंपई सोरेन ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। चंपाई सोरेन ने 21 अगस्त को अपने आवास पर नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया था। चंपाई ने कहा था, ‘हम राजनीति से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं। हमने जो अध्याय शुरू किया है, उसका चैप्टर बदलता रहेगा। नए संगठन को मजबूत करेंगे। चंपई 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें