Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

“The Buckingham Murders” फिल्म के साथ Kareena Kapoor हैं एक नए और रोमांचक किरदार संग सरप्राइज करने को तैयार

August 27, 2024

“The Buckingham Murders” फिल्म के साथ Kareena Kapoor हैं एक नए और रोमांचक किरदार संग सरप्राइज करने को तैयार

मुंबई : “द बकिंघम मर्डर्स” के पोस्टर और टीजर ने एक अनोखे और रोमांचकारी मिस्ट्री के लिए परफेक्ट स्टेज सेट किया है। यह एक अंधेरी और रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखाता है और करीना कपूर खान को बिल्कुल नए अंदाज में दिखाता है। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक डिटेक्टिव का रोल निभा रही हैं, जो उनके हमेशा निभाई जाने वाले किरदार से अलग है और इस तरह से वह अपने नए किरदार संग नए चैलेंज को अपना रही हैं।

“द बकिंघम मर्डर्स” में करीना कपूर खान एक डिटेक्टिव सार्जेंट के रोल के साथ एक बहुत ही अलग भूमिका निभा रही हैं, और इसे देखना बहुत ही रोमांचक लग रहा है। वह आमतौर पर सिंपल गर्ल नेक्स्ट डोर या ग्लैमरस रोल्स निभाने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार वह एक नई और मुश्किल रोल निभा रही हैं। चाहे वह स्टाइलिश और ग्लैमरस पूजा हो, या फिर “कभी खुशी कभी गम” की “पू” या फिर “जब वी मेट” की बेफिक्र और जिंदादिल गीत, करीना ने हमेशा इन रोल्स से हमारा दिल जीता है और अपनी एक मजबूत छाप छोड़ी है। लेकिन इस बार वह कुछ अलग करने की कोशिश कर रही हैं और कहना गलत नहीं होगा कि इस बार भी वह दर्शकों को चौंका देंगी।

इस फिल्म के साथ करीना बतौर प्रोड्यूसर अपनी शुरुआत कर रही हैं और फ़िल्म के ज़रिए वे नई चुनौतियां भी ले रहीं हैं। बता दें कि पोस्टर और टीज़र ने उत्साह को और बढ़ा दिया है, जिससे हम सभी करीना को इस नई भूमिका में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। यह फिल्म “वीरे दी वेडिंग” और “क्रू” जैसी हिट फिल्मों के बाद एकता कपूर और करीना कपूर खान के बीच एक और सहयोग है। इस फिल्म के साथ वे मिस्ट्री थ्रिलर जॉनर पर अपना दबदबा दिखाने के लिए तैयार हैं।

द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं। ये फिल्म हंसल मेहता ने डायरेक्ट की है और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। यह महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रेजेंट की गई है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बन रही करीना कपूर खान ने प्रोड्यूस किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें