Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ननखड़ी में अवैध कब्जों को हटाने का कार्य  28 अगस्त को होगा शुरू, क्षेत्र में बीएनएसएस की धारा 163 की लागू 

August 27, 2024

ननखड़ी में अवैध कब्जों को हटाने का कार्य  28 अगस्त को होगा शुरू, क्षेत्र में बीएनएसएस की धारा 163 की लागू 

रामपुर बुशहर(मीनाक्षी): उच्च न्यायालय के आदेशानुसार अवैध कब्जों को हटाने के लिए पुलिस और वन विभाग के जवानों द्वारा आज ननखड़ी में रिहसल की। इस मौके पर पुलिस विभाग से डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा व वन विभाग के डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह मौजूद रहे। इस दौरान डीएसपी नरेश शर्मा ने जवानों को सुरक्षा की दृष्टि से अभ्यास करवाया।

ताकि जवानों को कोई अवैध कब्जों को हटाते समय शारीरिक तौर पर नुकसान न पहुंचा सके। इसके लिए पूर्वाभ्यास करवाया गया। वहीं ननखड़ी में डीएम शिमला के आदेशानुसार बीएनएसएस की धारा 163 लगा दी गई है। जिसमें पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक है। बता दें कि ननखड़ी में 22 लोगों के कब्जे हटाए जाएंगे।

जिसको लेकर 15 दिन पहले ही उच्च न्यायालय के आदेशानुसार कब्जा धारियों को नोटिस जारी कर दिए गए थे और अतिक्रमण किए गए स्थान को खाली करने को कहा गया था। 27 अगस्त उसकी आखिरी दिन था। ऐसे में अब 28 अगस्त को कब्जे किए गए स्थानों को हटाने के लिए प्रयास किया जाएगा। जिसको लेकर मंगलवार को तैयारियां कर दी गई है।

इसके लिए ननखड़ी में अतिरिक्त फोर्स भी पहुंच गई है। यहां पर अधिकतर ननखड़ी का मुख्य बाजार , जवाड़ला, दनास में लोगों द्वारा अवैध कब्जे किए हैं। जिन्हें उच्च न्यायालय के आदेशानुसार वनविभाग व पुलिस विभाग द्वारा खाली किया जाएगा। वहीं इस बारे जानकारी देते हुए डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह ने बताया कि अवैध कब्जों को हटाने का कार्य 28 अगस्त से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीएम शिमला के आदेशानुसार बीएनएसएस की धारा 163 लगा दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें