Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

बद्दी में मारपीट दौरान युवक की हत्या में दो नाबालिगों सहित 11 गिरफ्तार

August 28, 2024

बद्दी में मारपीट दौरान युवक की हत्या में दो नाबालिगों सहित 11 गिरफ्तार

नालागढ़: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में मारपीट के दौरान हुई एक युवक की हत्या के बाद बद्दी पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी अनुसार रविवार की शाम को पंचकूला निवासी राहुल राय अपने तीन अन्य साथियों के साथ ट्रक यूनियन में गांजा की सप्लाई करने आया था। जिस पर दूसरे गुट के लोगों ने लेनदेन को लेकर मारपीट की। जिससे राहुल राय की मौके पर मौत हो गई है। तीन अन्य युवा घायल अवस्था में उपचाराधीन है। एक युवक पंचकूला व दूसरा पीजीआई में उपचाराधीन है। सूत्र बताते हैं कि एसपी बद्दी इल्मा अफरोज दोनों घायलों को हालचाल पूछने के लिए पीजीआई और पंचकुला के अस्पताल में मिली और उनके परिजनों से भी मुलाकात की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी सोमवार देर सांय व 8 आरोपियों को मंगलवार को दबोचा लिया है। इन सभी का मेडिकल कराया जा रहा है।

बद्दी पुलिस ने खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर 11 लोगों को गिरप्तार किया है। जिसमें हरियाणा के नवांनगर के करण कुमार ऊर्फ सोनी (24), हरियाणा के कालका तहसील के खड़कुंआ निवासी चेतन (20) पुत्र हरनेक, रामकरण पुत्र दीनानाथ यादव जिला देवरिया के गांव महराज पुर, बद्दी के स्वराजमाजरा निवासी निति कश्यप (22), समस्तीपुर जिले के मोदी गांव का सोनू कुमार(24), बिहार के कटिहार जिले के प्रेमनगर निवासी छोटू पुत्र बनारसी मंडल, मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के भवानीपुर के बबलू अहिरवार (18), हरियाणा के कैथल जिले के शिलसिस्मर निवासी शांतुनस (19), बिहार के सम्मतीपुर जिले के सुल्तानपुर गांव के प्रवीण (21) समेत दो नाबालिग सरकाघाट मंडी के अनमोल शर्मा (16) व हरियाणा के कालका तहसील के खडकुआं गांव के पंकज को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार इन सभी आरोपियों सभी का आरोपियों का पुलिस मेडिकल कराने के बाद अदालत में पेश किया करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें