Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल प्रदेश के लाहौल की चोटियों पर हुई बर्फबारी, घाटी में बढ़ने लगी ठंड

August 28, 2024

हिमाचल प्रदेश के लाहौल की चोटियों पर हुई बर्फबारी, घाटी में बढ़ने लगी ठंड

लाहौल: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की चोटियों पर बुधवार सुबह बर्फबारी हुई है। जिसके चलते चोटिया अब बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने के बाद अब लाहौल घाटी के मौसम में ठंडक बढ़ गई है वही आगामी दिनों में भी बर्फबारी होने के आसार बताई जा रहे हैं। बीते कल आए मौसम में बदलाव के बाद लाहौल घाटी के लेडी ऑफ केलांग की पहाड़ियों पर बर्फ की ताजी सफेद चादर देखने को मिली।

बर्फबारी होने से अब घाटी के मंदे पड़े पर्यटन कारोबार में भी तेजी आएगी। जिससे यहां स्थानीय लोगों को भी काफी फायदा होगा। सितंबर माह में लाहौल घाटी में बर्फ गिरने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसे में अब घाटी के किसान भी कृषि सीजन को जल्द से पूरा करने में जुट गए हैं। लाहौल घाटी में इन दिनों गोभी, मटर व आलू की फसल निकाली जा रही है और इन फसलों को खरीदने के लिए बाहरी राज्यों से भी व्यापारी घाटी के विभिन्न इलाकों में डेरा डाले हुए हैं।

घाटी के स्थानीय लोगों का कहना है कि अब चोटियों पर बर्फानी होने से सुबह और शाम लाहौल घाटी में ठंड बढ़ गई है और लोग गर्म कपड़े पहनने के लिए भी मजबूर हो गए हैं। सितंबर माह के बाद घाटी में बर्फबारी का दौर शुरू हो जाता है। ऐसे में अब लोग यहां पर कृषि सीजन को समाप्त करने में जुटे हुए हैं। इन दिनों घाटी में पर्यटन कारोबार भी ना के बराबर है। लेकिन अगर लाहौल घाटी में बर्फबारी होती है तो बर्फ का मजा लेने के लिए बाहरी राज्यों से सैलानी घाटी का रुख करेंगे। जिससे यहां पर लोगों को भी काफी फायदा होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें