Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kolkata Doctor Case: डॉक्टर दुष्कर्म हत्याकांड मामले में भाजपा ने बंगाल सरकार को घेरा

August 28, 2024

Kolkata Doctor Case: डॉक्टर दुष्कर्म हत्याकांड मामले में भाजपा ने बंगाल सरकार को घेरा

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, जांच को गुमराह करने और सबूतों को नष्ट करने के प्रयास के बाद अब डॉक्टरों को धमकाने की रणनीति देखी जा रही है। मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा, मैं नहीं चाहती कि प्राथमिकी दर्ज की जाए और उनके (डॉक्टरों) करियों को नुकसान पहुंचे और उन्हें पासपोर्ट और वीजा हासिल करने में परेशानी हो। भाजपा स्पष्ट कहना हाहती है कि ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर डॉक्टरों को धमकी दी है।

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से पूरे देश में गुस्सा और नाराजगी का माहौल है। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी कोलकाता की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि ‘वह घटना से निराश और भयभीत हैं।’ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए राष्ट्रपति ने महिला अपराधों पर रोक का आह्वान किया और कहा कि ‘अब बहुत हो गया, अब समय आ गया है कि भारत महिलाओं के खिलाफ अपराधों की ‘विकृति’ के प्रति जाग जाए और उस मानसिकता का मुकाबला करे जो महिलाओं को ‘कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान’ के रूप में देखती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें