
जम्मू-कश्मीर: आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए कहा कि वह विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार नहीं कर पाएंगे। एक बयान में आजाद ने कहा, ’25 अगस्त की रात को श्रीनगर में उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। अगली सुबह मैंने जल्द से जल्द दिल्ली के लिए फ्लाइट ली और एम्स अस्पताल में भर्ती हो गया। यहां मैं दो दिन तक भर्ती रहा, जबकि डॉक्टरों ने उन्हें आश्वासन दिया कि अभी कोई खतरा नहीं है।’ आजाद ने कहा कि वह अन्य स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से जूझ रहे हैं, जिनके लिए दवा और आराम दोनों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा इन अप्रत्याशित परिस्थितियों ने मुझे अभियान से पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया है। आजाद ने आगे कहा, उन्हें इस महत्वपूर्ण समय में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन नहीं कर पाने का अफसोस है।