मुंबई : नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग से सभी को इंप्रेस किया है। समय-समय पर उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाकर और हर भूमिका को बेहतरीन तरीके से परफॉर्म करके अपना हुनर अभी के सामने पेश किया है। यही वजह है कि उन्हें इंडियन सिनेमा के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक माना जाता है। हालांकि, अब इंडस्ट्री में इस बात की खूब चर्चा है कि नवाजुद्दीन दिवंगत दिग्गज अभिनेता इरफान खान की जगह ले सकते हैं।
सोर्स के मुताबिक, “ऐसा लग रहा है कि इंडस्ट्री को कोई ऐसा मिल गया है जो दिवंगत इरफान खान की स्टाइल से मेल खा सकता है, और वह शख्स नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं। ऐसे में अब फिल्म प्रोडक्शन हाउस नवाजुद्दीन को उन भूमिकाओं के लिए सोच रहे हैं, जो पहले इरफान खान को मिलती थीं।”
नवाजुद्दीन को इरफान खान द्वारा निभाए गए किरदारों में देखना उनके लिए बहुत सम्मान की बात होगी। इरफान खान इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे और नवाजुद्दीन भी हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...