Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajkumar Rao अपनी पत्नी Patralekha के साथ फिर करना चाहते हैं काम, बोले- बहुत टैलेंट हैं

August 29, 2024

Rajkumar Rao अपनी पत्नी Patralekha के साथ फिर करना चाहते हैं काम, बोले- बहुत टैलेंट हैं

मुंबई: एक्टर राजकुमार अपनी पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ फिर से काम करने की इच्छा जताई है। एक्टर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह जल्द ही होगा। राजकुमार ने एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि उन्हें उम्मीद है कि यह जल्द ही होगा। मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं। मुझे लगता है वह बहुत प्रतिभाशाली हैं उनमें टैलेंट भरा हुआ है। एक्टर ने अपनी पत्नी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘जब बात उनके काम की आती है तो वह बहुत जुनूनी हो जाती हैं। वह बहुत भावुक एक्ट्रेस हैं। वह जो करती है, उसे पसंद भी करती हैं। अब उनकी एक सीरीज (आई 814: द कंधार हाईजैक) आने वाली है। इसलिए, अभी वह उसके प्रमोशन में बिजी हैं। लेकिन, मैं बहुत जल्द ही उनके साथ काम करना पसंद करूंगा।‘

राजकुमार और पत्रलेखा साल 2010 से एक साथ हैं। वह 2014 में आई फिल्म ‘‘सिटीलाइट्स’’ में नजर आए थे, जो ब्रिटिश फिल्म ‘‘मेट्रो मनीला’’ की रीमेक थी। इस फिल्म में राजस्थान के एक किसान की कहानी बताई गई है, जो रोजगार की तलाश में मुंबई आता है। राजकुमार की हाल ही में आई फिल्म ‘स्त्री 2‘ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में छठे स्थान पर आ गई है। इस फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में राजकुमार के अलावा श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी हैं।

राजकुमार ने फिल्म की सफलता पर बात करते हुए कहा, ‘‘उन्हें अच्छा लगता है कि उनकी फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर इतना अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन, मेरे लिए केवल यही बात मायने नहीं रखती। मुझे लगता है कि मेरे लिए जो मायने रखता है, वह है एक अच्छी फिल्म का हिस्सा बनना। जरूरी नहीं कि हर अच्छी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करें।

उन्होंने कहा कि उनके लिए अच्छी कहानियों का हिस्सा बनना और अच्छे प्रोड्यूसर के साथ काम करना बहुत अहमियत रखता है। बोले, ‘‘आप जानते हैं कि एक कलाकार के रूप में पहचान बनाना और फिर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करना एक अलग भाव पैदा करता है, एक कलाकार के तौर पर निश्चित रूप से सम्मानित महसूस करता हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें