Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

UTCA अध्यक्ष संजय टंडन ने चंडीगढ़ पुलिस को भेंट किया ‘ऐश्यिा बुक ऑफ रिकार्ड्स’ का सर्टिफिकेट

August 29, 2024

UTCA अध्यक्ष संजय टंडन ने चंडीगढ़ पुलिस को भेंट किया ‘ऐश्यिा बुक ऑफ रिकार्ड्स’ का सर्टिफिकेट

चंडीगढ़: नैशनल सपोर्ट्स डे के अवसर पर यूटी क्रिकेट ऐसोसियेशन (यूटीसीए) चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन ने 17 दिनो तक चलने वाले गली क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद ‘ऐश्यिा बुक ऑफ रिकार्ड्स’ का सर्टिफिकेट चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी एसएस यादव (आईपीएस) और एसएसपी कंवरदीप कौर (एसएसपी) को भेंट किया। टूर्नामेंट का आयोजन चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से किया गया था जिसे यूटी प्रशासन के खेल, स्कूल, समाजिक कल्याण विभागो सहित नगर निगम का भी समर्थन प्राप्त था। किसी भी टूर्नामेंट में सबसे अधिक टीमों के भाग लेने का रिकार्ड अब चंडीगढ़ में खेले गये गली क्रिकेट टूर्नामेंट के नाम दर्ज है। टूर्नामेंट में कुल 302 टीमों ने भाग लिया था जिसमें 256 टीमें लड़कों और 46 टीमें लड़कियों की थी। कुल प्लेयर्स की संख्या 3624 थी। टूर्नामेंट का थीम ‘बल्ला घुमाओं, नशा भगाओ‘ था जिसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूरी बनाये रखने के साथ साथ खेल के प्रति लगाव पैदा करना था।

वर्ष 2023 में आयोजित गली क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले संस्करण में लड़के और लड़कियों की 202 टीमों ने भाग लिया जबकि कुल प्लेयर्स की संख्या 2448 थी। दोनों टूर्नामेंट के दौरान यूटीसीए ने निशुल्क क्रिकेट किट्स के साथ वर्दी और जूते भी दिये थे जिससे की वे टूर्नामेंट के बाद भी अपनी क्रिकेट प्रेक्टिस जारी रख सके। टंडन ने भाग ले रहे खिलाड़ियों को नशा मुक्ति अभियान और टूर्नामेंट के ‘एम्बेसेडर्स’ की संज्ञा दी और आहवान किया कि आगामी संस्करण में प्रत्येक प्लेयर दस अन्य प्लेयर्स को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये प्रेरित करेे। टंडन ने पुलिस विभाग और चंडीगढ़ प्रशासन को भरोसा दिलवाया है कि आगामी तीसरे संस्करण में रिकार्ड तोड़ टीमें भाग लेगी और वे चंडीगढ़ से गिनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें