Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Movie Review : साफ़ सुथरी कॉमेडी से ताज़ा हवा के झोंके जैसी लगती है फिल्म “Pad Gaye Pange”

August 30, 2024

Movie Review : साफ़ सुथरी कॉमेडी से ताज़ा हवा के झोंके जैसी लगती है फिल्म “Pad Gaye Pange”

मुंबई (फरीद शेख): “बॉलीवुड में अब स्टार्स से परे कहानी, कंटेंट को ही दर्शक पसन्द कर रहे हैं। इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई सिचुएशनल कॉमेडी फ़िल्म “पड़ गए पंगे” भी बेहद रोचक और मनोरंजक है। समर्पण सिंह, राजेश शर्मा, राजपाल यादव और फैसल मलिक जैसे कलाकारों से सजी यह फ़िल्म ड्रामा, कॉमेडी और कुछ अच्छी परफॉर्मेंस की वजह से देखने लायक बन गई है।

इस फ़िल्म से समर्पण सिंह ने बॉलीवुड में जबरदस्त डेब्यू किया है जो मुख्य किरदार आयुष को निभा रहे हैं जिसके इर्दगिर्द यह पूरी फिल्म घूमती है। अपनी पहली ही फ़िल्म में कला और अभिनय के प्रति उनका समर्पण वास्तव में प्रशंसिय है। उनकी कॉमिक टाइमिंग अद्भुत है और वह दर्शकों पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ने में सफल रहे हैं।

फ़िल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि 60 साल के रिटायर्ड और खुशमिजाज गणित शिक्षक शास्त्री जी (राजेश शर्मा) अपने 30 साल पुराने घर में रहते हैं, जो उनकी दिवंगत पत्नी सुधा की यादों से भरा हुआ है। वह अपने बेटे नीलेश और बहू मधु के साथ घर में रहते हैं। उनकी बहू मधु शास्त्री जी की अजीबोगरीब हरकतों से परेशान है और अपने पति के साथ एक नए घर में जाना चाहती है। दूसरी ओर आयुष (समर्पण सिंह) अपनी प्रेमिका पारुल से जल्द शादी करने को लेकर उत्साहित है। कहानी में मोड़ तब आता है जब शास्त्री जी और आयुष एक लोकल हेल्थ चेकअप कैम्प में अपनी जांच करवाने जाते हैं और दोनों को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने का पता चलता है। इसके बाद जो कन्फ्यूजन, ड्रामा और कॉमेडी क्रिएट होती है, वह दर्शकों के लिए खूब हंसाने वाली सिचुएशन बन जाती है। फ़िल्म में मरने की हालत में जो हास्य पैदा किया गया है ऐसा पहली बार दर्शाया गया है।

फ़िल्म पड़ गए पंगे में राजपाल यादव कैप्टन जहाज सिंह के रोल में और राजेश यादव जग्गू के रूप में दिखाई देते हैं। फैसल मलिक ने भैया जी की भूमिका और वर्षा रेखाते ने चारू का किरदार निभाया है। राजेश शर्मा और राजपाल यादव जैसे बड़े ऐक्टर्स कॉमेडी को बढ़िया से स्थापित करने में सफल रहे हैं और समर्पण सिंह जैसे न्यू कमर ने उन दिग्गज कलाकारों का भरपुर साथ दिया है। कॉमेडी सीन से फ़िल्म काफी रिफ्रेश लगती है।

फ़िल्म का संगीत भी अच्छा है जो कहानी की रफ्तार को बनाए रखता है। दरअसल पड़ गए पंगे एक ऐसी फिल्म है जिसमे एक हिंदी फिल्म का पूरा मसाला ड्रामा, रोमांस, कॉमेडी और इमोशन भरा हुआ है।

दैनिक सवेरा टाइम्स न्यूज मीडिया नेटवर्क इस फिल्म को 3 स्टार की रेटिंग देता है साफ़ सुथरी कॉमेडी से ताज़ा हवा के झोंके जैसी लगती है फिल्म “पड़ गए पंगे”, न्यू कमर समर्पण सिंह का जबर्दस्त अभिनय।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें