Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: चाय बनाते समय घर में फटा सिलेंडर, बुजुर्ग महिला बुरी तरह झुलसी, चंडीगढ़ PGI रेफर

August 30, 2024

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: चाय बनाते समय घर में फटा सिलेंडर, बुजुर्ग महिला बुरी तरह झुलसी, चंडीगढ़ PGI रेफर

लुधियाना: शहर के हरगोबिंद नगर इलाके में बीती रात आग लगने से एक बुजुर्ग महिला बुरी तरह झुलस गई। हादसे से पहले महिला चाय बना रही थी तभी अचानक सिलेंडर से गैस लीक हो गया और रसोई में विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हुए और उसे सिविल अस्पताल लेकर आए। पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।

चाय बनाते समय हुआ यह भीषण हादसा

जानकारी देते हुए पीड़िता पुष्पा (55) के पति वालेती राम ने बताया कि दोनों पति-पत्नी घर पर अकेले रहते हैं। गुरुवार रात को उसकी पत्नी घर में बनी रसोई में चाय बनाने गई थी, इस दौरान वह अपने एक परिचित के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। अचानक तेज धमाका हुआ और उसने देखा कि उसके घर में आग लग गई है।

वालेती राम ने बताया कि उसकी पत्नी पुष्पा रसोई में लगी आग की चपेट में आकर जोर-जोर से चिल्ला रही थी। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और अपनी पत्नी को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पीड़िता के पति वालेती राम के अनुसार उसने गुरुवार सुबह नया सिलेंडर लगवाया था। उसे क्या पता था कि नया सिलेंडर रात को उसके घर में हादसे का कारण बन जाएगा। उसने बताया कि आस-पड़ोस के लोगों की मदद से आग पर पानी डालकर काबू पाया गया। आग लगने से रसोई का सामान जलकर राख हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें