Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

BIG BREAKING : अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल तनखैया करार: अकाल तख्त जत्थेदार ने सुनाई धार्मिक सजा

August 30, 2024

BIG BREAKING : अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल तनखैया करार: अकाल तख्त जत्थेदार ने सुनाई धार्मिक सजा

BIG BREAKING : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान की गई गलतियों को माफ करने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब से मांगी गई माफी पर अहम फैसला आया है। जहां, शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को धार्मिक सजा सुना दी गई है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने सुखबीर को तनखैया करार दे दिया है।

जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने कहा कि ”आज सचिव श्री अकाल तख्त साहिब में पंज सिंह साहिबों की बैठक हुई, जिसमें पंज सिंह साहिबों की सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रहते हुए कुछ ऐसे फैसले लिए जिससे पंथक की छवि को काफी नुकसान पहुंचा। सुखबीर बादल पर उनकी सरकार के वक्त डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम को माफी देने का आरोप भी शामिल है। जिसको लेकर ये सजा सुनाई गई है।

गौरतलब है कि सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ बागी गुट की ओर से दी गई शिकायत के बाद लगातार मांग की जा रही थी कि सुखबीर सिंह बादल को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें