Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

“Yudhra” Trailer Released: Excel Entertainment की जबरदस्त एक्शन से भरपूर है Siddhant Chaturvedi, Malavika Mohanan और Raghav Juyal की फिल्म

August 30, 2024

“Yudhra” Trailer Released: Excel Entertainment की जबरदस्त एक्शन से भरपूर है Siddhant Chaturvedi, Malavika Mohanan और Raghav Juyal की फिल्म

मुंबई : एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आकर्षक पोस्टरों से प्रशंसकों को थ्रिल करने के बाद “युध्रा” के मच अवेटेड ट्रेलर को रिलीज कर दिया है! इस ट्रेलर में सिद्धांत चतुर्वेदी को बहादुर युध्रा, मालविका मोहनन को आकर्षक निखत और राघव जुयाल को खतरनाक विलेन शफीक के रूप में पेश किया गया है। ये ट्रेलर एक रोमांचक एक्शन ड्रामा का वादा करता है, जिसमें स्टाइलिश एक्शन सीक्वेंस और ड्रामा है।

ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन्स और एक दमदार कहानी दिखाई गई है, जो दर्शकों को बांधे रखने वाली है।
सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक बोल्ड और नई भूमिका में काम किया है, जबकि मालविका मोहनन का प्रभावशाली प्रदर्शन फिल्म में गहराई लाता है। “मॉम” के लिए जाने जाने वाले डायरेक्टर रवि उदयवार इस फिल्म के जरिए एक नया और रोमांचक दृष्टिकोण लेकर आए हैं।

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा को-फाउंडर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लगातार लक्ष्य, डॉन, फुकरे सीरीज, गली बॉय और हिट शो मिर्जापुर जैसी पॉपुलर फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। वे इंडियन सिनेमा में एक बड़े नाम हैं, जो अपनी अनोखी कहानी कहने के तरीके के लिए जाने जाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें