Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi व अमरीका राष्ट्रपति बाइडेन के बीच बंगलादेश के मुद्दे पर व्याक चर्चा हुई

August 30, 2024

PM Modi व अमरीका राष्ट्रपति बाइडेन के बीच बंगलादेश के मुद्दे पर व्याक चर्चा हुई

नई दिल्ली: भारत ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति जोसेफ आर बाइडेन के बीच टेलीफोन पर बातचीत में बंगलादेश के मुद्दे पर काफी चर्चा हुई थी। विदेश मंत्रलय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले, नेताओं के बीच ऐसी बातचीत के बाद जारी की जाने वाली प्रेस विज्ञप्तियां संयुक्त वक्तव्य की तरह नहीं होती हैं जहां हर शब्द पर बातचीत की जाती है और पारस्परिक रूप से सहमति व्यक्त की जाती है। दूसरे, ऐसी प्रेस विज्ञप्तियां ऐसी बातचीत का व्यापक विवरण नहीं होती हैं। अंत में, दो पक्षों के लिए अपने अपने संबंधित रीडआउट में एक ही बातचीत के विभिन्न पहलुओं पर जोर देना असामान्य नहीं है। प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री और अमरीका राष्ट्रपति के बीच हुई बातचीत की विषयवस्तु से भली-भांति परिचित हूं और मैं आपको बता सकता हूं कि हमारी प्रेस विज्ञप्ति में, बातचीत में जो कुछ हुआ, उसका सटीक और विश्वसनीय रिकॉर्ड है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें