Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगलादेश में विद्रोह के बीच 1000 से अधिक लोगों ने गंवाई जान

August 30, 2024

बंगलादेश में विद्रोह के बीच 1000 से अधिक लोगों ने गंवाई जान

ढाका: बंगलादेश में छात्रों के नेतृत्व वाले जन विद्रोह के दौरान 1 हजार से ज्यादा लोग मारे गए और 400 से अधिक लोग दृष्टिहीन हो गए थे। देश की की स्वास्थ्य सलाहकार नूरजहां बेगम ने जानकारी दी। उन्होंने राजारबाग में केंद्रीय पुलिस अस्पताल का दौरा करने के बाद विरोध प्रदर्शन में हताहतों की संख्या के बारे में बताया। ह्यूमन राइट्स सपोर्ट सोसायटी ने कहा कि 21 अगस्त को उसे पीड़ितों के परिवारों, अस्पतालों, प्रत्यक्षदर्शियों और राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों से विरोध प्रदर्शन के दौरान 819 लोगों की मौत की जानकारी प्राप्त हुई थी। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय की 16 अगस्त को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, बंगलादेश में 16 जुलाई से 11 अगस्त के बीच 650 लोग मारे गए। नूरजहां ने कहा कि कई घायल पुलिसकर्मियों का पुलिस अस्पताल में इलाज चल रहा है, कई के पैर और सिर में चोटें आई हैं, लेकिन वे ठीक हो रहे हैं। एक घायल छात्र कोऑर्डिनेटर का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें