Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से केसी त्यागी का इस्तीफा, इनको सौंपी गई जिम्मेदारी

September 1, 2024

JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से केसी त्यागी का इस्तीफा, इनको सौंपी गई जिम्मेदारी

नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से केसी त्यागी ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की वजह निजी करणों को बताया गया। उनकी जगह राजीव रंजन प्रसाद को जेडीयू का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी के महासचिव आफाक अहमद खान ने पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है।

बयान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजीव रंजन प्रसाद को पार्टी का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। जद(यू) के अनुभवी नेता त्यागी को मई 2023 में राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ ही ‘विशेष सलाहकार’ नियुक्त किया गया था। उनकी इस नियुक्ति के संबंध में जारी बयान में कहा गया था कि त्यागी के संगठनात्मक अनुभव का लाभ उठाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के प्रमुख नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी का विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें