Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Canada में 30 वर्षीय पंजाबी युवक की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों ने शव को भारत लाने की लगाई गुहार

September 1, 2024

Canada में 30 वर्षीय पंजाबी युवक की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों ने शव को भारत लाने की लगाई गुहार

बटाला (सरवन सिंह): कनाडा में काम करते समय बटाला के एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बता दें कि, प्रभजीत सिंह बटाला के बाउली इंद्रजीत का रहने वाला था। जो कि, अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता ने कर्ज लेकर प्रभाजीत की पत्नी को ढाई साल पहले कनाडा भेजा था और फिर प्रभाजीत को डेढ़ साल पहले कनाडा भेजा था। दो महीने पहले कनाडा में बेटे का जन्म हुआ। जिसके बाद काम करते समय प्रभजीत सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अब प्रभाजीत का परिवार कनाडा की सरकार को उसके शव को भारत लाने की गुहार लगा रहा है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें