Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म Veer Zaara ने फिर से सिनेमाघरों में दी दस्तक, बड़े पर्दे पर कर रहे वापसी, इस दिन re-released होगी फिल्म

September 1, 2024

फिल्म Veer Zaara ने फिर से सिनेमाघरों में दी दस्तक, बड़े पर्दे पर कर रहे वापसी, इस दिन re-released होगी फिल्म

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान और अभिनेत्री प्रीति जिंटा अभिनीत मशहूर फिल्म वीर ज़ारा सिनेमाघरों में 13 सितम्बर को दोबारा रिलीज़ हो रही है। दो दशक बाद शाहरुख खान और प्रीति जिंटा एक साथ फिल्म वीर ज़ारा के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। फिल्म में किंग खान ने भारतीय वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभायी है जिसे जो एक पाकिस्तानी राजनेता की बेटी ज़ारा यानी प्रीति जिंटा से प्यार हो जाता है।

शरहद पार दो जोड़ों की प्रेम कहानी को 22 साल बाद एक पाकिस्तानी वकील (रानी मुखर्जी) सुलझाती हैं। इस फिल्म में सहायक कलाकारों में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, दिव्या दत्ता, मनोज बाजपेयी, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और किरण खेर भी शामिल हैं। इस फिल्म के आज भी लाखों लोग दीवाने हैं।

फिल्म के साथ-साथ इसके सुपरहिट गाने दो पल रुका, तेरे लिए आज भी लोगों की पसंदीदा गानों की सूचि में शामिल हैं। आदित्य चोपड़ा ने इस रोमांटिक ड्रामा को 23 करोड़ के बजट में बनाया था। 2004 में आई इस फिल्म ने भारत में 41.86 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट घोषित रही। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इसने 97.64 करोड़ की कमाई की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें