आज का राशिफल 03 सितम्बर 2024: कन्या राशि वाले रहे सावधान, जानें बाकी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 3 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार मंगलवार 3 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज प्रतिपदा तिथि है। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें मंगलवार यानी.

Aaj Ka Rashifal 3 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार मंगलवार 3 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज प्रतिपदा तिथि है। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें मंगलवार यानी 3 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

मेष राशि 
धर्म कर्म में आपके फैमिली की ज्यादा रुचि रहेगी। कोर्ट और कचहरी के कार्यों में आवश्यकता अनुसार बाधा पड़ सकती है। चिंता तथा तनाव आपको बराबर बना रहेगा। लेकिन आज के दिन तनाव लेने से बचें।

वृषभ राशि 
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। पुराना रोग आपको परेशानी खड़ा कर सकता है। दूसरे के कार्यों में दखल ज्यादा नहीं देना चाहिए। अपेक्षित कार्यों में लेट होने की संभावना है।

मिथुन राशि 
प्रेम प्रसंग के मामलों में अनुकूलता ज्यादा रहेगी। फैमिली के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता आपको रह सकती है। बेवजह कहासुनी किसी से भी हो स0कता है। निवेश करना शुभ रहेगा। दिन अच्छा बीतेगा।

कर्क राशि 

किसी अपने के व्यवहार से आपको चोट पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट आपको होगा। कीमती वस्तुओं से आप दुखी रह सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास आपको करने होंगे। परिवार भी आपसे खुशहाल रहेगा।

सिंह राशि

घर के सदस्यों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता आपको ज्यादा सताएगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता जरूर प्राप्त होगी। किसी आनंद उत्सव में भाग लेने का मौका आपको जरूर मिलेगा। यात्रा आपकी मनोरंजन रह सकती है।

कन्या राशि 
शत्रु आपको हानि पहुंचाएगा। दुखद समाचार आपको मिल सकता है। व्यर्थ की भाग दौड़ ज्यादा रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग आपको परेशान कर सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए धार्मिक स्थलों पर जरूर जाएं।

तुला राशि 

शत्रु आपसे परास्त होंगे। सुख के साधन आप बिता सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में आपके वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज आपके पूरे होंगे। व्यापार व्यवसाय में वृद्धि के योग दिख रहे हैं।

वृश्चिक राशि 
घर में अतिथियों का आगमन होगा। कार्य ज्यादा करना पड़ेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होगी। जोखिम उठाने का साहस आज आपके अंदर आएगा। अज्ञात कार्यों में आप परेशान रहेंगे।

धनु राशि
आज आंखों का ख्याल रखना जरूरी है। याद आपको जरूर सताएगी। वाणी पर नियंत्रण बनाकर रखना चाहिए। प्राप्त लाभ होने की संभावना है। लॉटरी से आपको दूर रहना चाहिए। बेरोजगारी दूर करने का प्रयास आपको आज करना चाहिए।

मकर राशि 
स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। किसी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें। व्यवसाय की गति आज आपकी धीमी रह सकती है। कोई बड़ी समस्या आपके सामने आ सकती है। लेकिन आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

कुम्भ राशि 
आपको आज शारीरिक कष्ट संभव है। सुख के साधन आपको प्राप्त होंगे। व्यवसाय की यात्रा आपकी सफल रहने के योग हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आज जरूर आएगी। दिन अच्छा गुजरेगा।

मीन राशि  
चोट व रोग से आपको परेशानी संभव है। आराम तथा मनोरंजन के साधन आपके आसपास उपलब्ध रहेंगे। विरोधी आपके सक्रिय रह सकते हैं। नौकरी व उच्च अधिकारियों से आपको लाभ प्राप्त होगा।

- विज्ञापन -

Latest News