Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hamas-Israel War: हमास ने इजरायल को दी चेतावनी, कहा- ‘ जिद नहीं छोड़ी तो बंधकों की वापसी ताबूत में होगी’

September 3, 2024

Hamas-Israel War: हमास ने इजरायल को दी चेतावनी, कहा- ‘ जिद नहीं छोड़ी तो बंधकों की वापसी ताबूत में होगी’

गाजा: हमास ने इजरायल को चेतावनी दी है कि सैन्य दबाव के जरिए बंधकों को रिहा कराने की उसकी जिद के परिणाम बुरा होगा। बंधकों को ‘ताबूतों में अपने परिवारों के पास पहुंचाया जाएगा। हमास की सैन्य शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘कैदियों की सुरक्षा के लिए तैनात लड़ाकों को नए निर्देश दिए गए हैं। उन्हें बता दिया गया है कि इजरायली सेना के बंदी गृहों तक पहुंचने से पहले बंधकों से कैसे निपटना है।‘

रिपोर्ट में ओबैदा के हवाले से ये जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक ओबैदा ने कहा है कि बंधकों की मौत के जिम्मेदार इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू या इजरायली आर्मी होगी। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, ‘नेतन्याहू समझौते की बजाए अगर सैन्य दबाव से काम लेंगे तो जान लें कि बंधक ताबूतों में अपने परिवारों के पास लौटेंगे। अब उनके परिवारों को यह चुनना है कि वे उन्हें (बंधकों) जीवित चाहते हैं या मृत।‘

यह बयान गाजा से दो महिलाओं और चार पुरुषों के शव बरामद होने के बाद आया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि सैनिकों के पहुंचने से कुछ समय पहले ही हमास की सुरंग में उनकी मौत हो गई। रविवार को इजरायल में हजारों की संख्या में लोगों ने रैली निकाली और मांग की कि नेतन्याहू गाजा में बंधक बनाए गए लोगों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए हमास के साथ युद्ध विराम पर बातचीत करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें