लुधियाना : लुधियाना में एक बार फिर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 25 हमलावरों ने एक परिवार पर तेजदार हथियारों से हमला कर दिया। यहां तक की 4 महीने की बच्ची पर भी हमलावरों ने रहम नहीं खाया। पीड़ित परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया हैं। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना के डांडेवाला चौक पास एक घर में घुस कर 25 के करीब हमलावराें ने एक परिवार पर तेजदार हथियारों से हमला कर दिया। कहा जा रहा हैं, कि जन्मदिन की पार्टीं में कुछ कहा-सुनीं हुई थी, जिसके बाद हमलावराें ने घर आकर परिवार पर हमला कर दिया। परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की हैं। हमलावराें ने घर में ताेड़-फाड़ की, घर में मौजूद सभी लाेगाें काे बुरी तरह से घायल कर दिया। यहां तक 4 महीने के बच्ची काे भी जाते-जाते जाेर से 3-4 थाप्पड़ मार के निकल गया। पुलिस में मामला दर्ज करावा दिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...