Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Video: देखिये जब नाग मंदिर रानीताल में नाग देवता ने दिए दर्शन

September 3, 2024

Video: देखिये जब नाग मंदिर रानीताल में नाग देवता ने दिए दर्शन

कांगड़ा: कांगड़ा के साथ लगते रानीताल नाग मंदिर में आज साक्षात नाग देवता ने दर्शन दिए । नाग देवता के दर्शनों की खबर साथ लगते गांव में लगी तो दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दे कि लोगों की गहरी आस्था का प्रतीक रानीताल के चेलियां गांव में प्रसिद्ध नाग मंदिर में सावन महीने के मेले 15 जुलाई से शुरू हो चुके हैं जो की 15 सितंबर तक चलेंगे वैसे तो नाग मंदिर में साल भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है लेकिन सावन के महीने में मंदिर श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक रहती है। इन्हीं दिनों श्रद्धालुओं को साक्षात नाग देवता के दिव्य दर्शन भी होते हैं वही आज नाग देवता ने हजारों लोगों को दर्शन दिए।

मंदिर के इतिहास व मान्यता के बारे में मन्दिर के पुजारी ने बताया कि यह मंदिर करीब 300 साल पुराना है ओर इस मंदिर की खास मान्यता यह है कि यदि किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह का सर्पदंश (यानी सांप ने काट लिया) हुआ हो तो उसे इस मंदिर में लाकर यहां की मिट्टी को प्यास के रूप में खिलाया व सफेद डोरी को गले में बांधा जाता है। जिस से सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति उसी दिन ठीक हो जाता है उन्होंने बताया कि इस मंदिर में नाग देवता मेलो के दौरान कई बार दर्शन देते है ओर हाल ही मे नाग देवता ने दिन के समय मंदिर के अंदर भक्तो को नाग रूप में दर्शन दिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें