Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Road accident: मुंबई के मलाड में तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंदा, मौके पर हुए मौत, मामला दर्ज

September 4, 2024

Road accident: मुंबई के मलाड में तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंदा, मौके पर हुए मौत, मामला दर्ज

मुंबई: शहर के मलाड इलाके में मंगलवार रात रोडरेज का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक 27 वर्षीय महिला को रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात शहाना काजी नाम की महिला मेहंदी क्लास के बाद अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार फोर्ड कार ने महिला को टक्कर मार दी। महिला के चीखने की आवाज सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।

वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के दो छोटे बच्चे भी हैं।

इस बीच स्थानीय लोगों ने कार सवार शख्स को भी पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में लिया। इस दौरान लोगों का गुस्सा, शख्स पर फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस की हिरासत में ही उसकी पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें