Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Triple Murder : ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में सामने आया बड़ा अपडेट…FIR की कॉपी सामने आने के बाद उड़े होश, देखें Video

September 4, 2024

Triple Murder : ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में सामने आया बड़ा अपडेट…FIR की कॉपी सामने आने के बाद उड़े होश, देखें Video

फिरोजपुर : फिरोजपुर के अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के बाहर कल एक सफेद रंग की गाड़ी में सवार 5 लाेगाें पर हमलावरों की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस फायरिंग में 2 नौजवानों और 1 लड़की की मौत हाे गई है और 2 गंभीर रूप से घायल हाे गए हैं। इस हमले के बाद FIR की कॉपी सामने आई हैं, जिसें पुलिस ने 8 नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। यह हमला पुरानी रंजिश के कारण हुआ है।

पुलिस में शिकायत चरणजीत कौर की तरफ से दी गई हैं, जिसमें उन्हाेंने कहा कि मैं अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रही हूं, मुझे वहां से ले लेना। अराेपियाें ने मेरे सामने हमारी कार पर हमला कर दिया, जिसके बाद मैंने शाेर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद सभी लाेग इक्कठे हाे गए। चरणजीत कौर ने कहा कि मेरे बेटे दिलीप सिंह का आशीष चोपड़ा और हैप्पी माल के साथ पुराना झगड़ा चल रहा था, अक्सर ही मेरे बेटे काे मारने की धमकियां देते रहते थे। कल उनके कहने पर ही हमला किया गया था।

 

बता दें, कल फिरोजपुर के अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के बाहर एक सफेद रंग की गाड़ी में सवार 5 लाेगाें पर हमलावरों की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस फायरिंग में 2 नौजवानों और 1 लड़की की मौत हाे गई है और 2 गंभीर रूप से घायल हाे गए हैं। मृतकों की पहचान दिलप्रीत सिंह पुत्र आकाशदीप सिंह, जसप्रीत कौर पुत्री आकाशदीप सिंह निवासी कंबोज नगर, फिरोजपुर शहर के रूप में हुई है, जबकि लड़की को गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति का नाम अनमोल सिंह है। मृतक लड़की जसप्रीत कौर की एक महीने बाद शादी होनी थी। गोली लगने से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दाे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें