Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद के लोगों के लिए खुशखबरी, नागरिक अस्पताल में एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी टेस्ट की सुविधाएं

September 4, 2024

जींद के लोगों के लिए खुशखबरी, नागरिक अस्पताल में एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी टेस्ट की सुविधाएं

जींद के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब नागरिक अस्पताल में आने वाले लोगों के सभी तरह के टैस्ट एक ही छत के नीचे हो पाएंगे। अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में मौजूद प्रयोगशाला नागरिक अस्पताल (लैब) का विस्तार किया जा रहा है। हालांकि लैब में इस समय बीमारियों से संबंधित टैस्ट किए जा रहे हैं जबकि एचआईवी, टीवी, मलेरिया टैस्ट के लिए अलग-अलग जगहों पर हो रहे हैं।

जिससे इन बीमारियों से संबंधित मरीजों व तीमारदारों को अलग-अलग जगहों पर जाकर टैस्ट करवाने पड़ रहे हैं। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब एक ही छत के नीचे टैस्ट होने से मरीजों को फायदा होगा। इसके अलावा लैब का नाम भी अब डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटिड पब्लिक हैल्थ लैबोरेटरी हो जाएगा।

नागरिक अस्पताल में लोगों को एक जगह ही सभी टैस्ट हों, इसे लेकर सीएमओ डा. गोपाल गोयल, लैब अधिकारी डा. अजय चालिया, डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला सहित अन्य चिकित्सकों ने मंथन किया। इस मंथन में यह बात निकल कर सामने आई कि मलेरिया, एचआईवी व टीबी के टैस्ट भी एक ही लैब में एक जगह किए जाएं। जिसके लिए लैब का विस्तार हो। नागरिक अस्पताल लैब प्रभारी डा. अजय चालिया ने बताया कि लैब के विस्तार कार्य को शुरू कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें