Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kuwait में डूबा ईरान का जहाज, हादसे के बाद 3 लोगों के शव हुए बरामद

September 4, 2024

Kuwait में डूबा ईरान का जहाज, हादसे के बाद 3 लोगों के शव हुए बरामद

तेहरान: ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन के मुताबिक, एक ईरानी जहाज कुवैत के जल क्षेत्र में डूब गया है। बताया गया कि इस हादसे के बाद कुवैत के जल क्षेत्र से तीन शव बरामद किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन के बयान के हवाले से बताया कि यब घटना रविवार को घटित हुई। एक ईरानी जहाज कुवैत के जल क्षेत्र में हादसे का शिकार हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे की जानकारी मिलने के बाद ईरान और कुवैत के अधिकारियों ने तुरंत ही खोज और बचाव अभियान शुरू किया। समुद्री सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण संगठन के महानिदेशक नासिर पासांडे के हवाले से पीएमओ ने एक बयान में बताया कि आरा बख्तर नाम के जहाज पर चालक दल के छह सदस्य सवार थे, जिनमें तीन ईरानी और तीन भारतीय शामिल थे।

महानिदेशक नासिर पासांडे ने पुष्टि करते हुए बताया कि खोज और बचाव अभियान के दौरान तीन शव बरामद किए गए हैं, जबकि चालक दल के लापता सदस्यों का तलाशी अभियान जारी है। रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि रविवार को किन कारणों से यह हादसा हुआ। एक ईरानी अधिकारी ने कहा कि अन्य तीन लोगों के शवों की तलाश के लिए खोज अभियान अभी भी जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें