Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Star Health Insurance ने ब्रेल लिपि में भी पेश की बीमा पॉलिसी

September 4, 2024

Star Health Insurance ने ब्रेल लिपि में भी पेश की बीमा पॉलिसी

मुंबई: भारत की सबसे बड़ी खुदरा स्वास्थ्य बीमा कंपनी, स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (स्टार हेल्थ इंश्योरेंस) ने बुधवार को देश के बीमा उद्योग में पहली बार कोई पाॅलिसी दस्तावेज ब्रेल लिपि में पेश करने की घोषणा की। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ब्रेल लिपि के साथ प्रस्तुत “स्पेशल केयर गोल्ड” पॉलिसी समावेश और सुलभता के प्रति स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की प्रतिबद्धता का प्रतीक। इससे दृष्टिबाधित और नेत्रहीन लोगों को स्वास्थ्य बीमा तथा उससे जुड़े वित्तीय लाभों और शर्तों के मामलों पर स्वतंत्र निर्णय में सहूलियत होगी। ‘स्पेशल केयर गोल्ड’ पॉलिसी विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई है।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें