Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे मजबूत होकर 83.97 प्रति डॉलर पर पहुंचा

September 5, 2024

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे मजबूत होकर 83.97 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई: विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के समर्थन से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे मजबूत होकर 83.97 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी पूंजी प्रवाह ने निवेशकों की भावनाओं को बल दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.98 प्रति डॉलर पर खुला।

शुरुआती सौदों के बाद 83.97 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद से चार पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.32 अंक पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.84 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 975.46 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा 7 सांसदों समेत आधिकारिक तौर पर BJP में हुए शामिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें