Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Chauhan आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

September 5, 2024

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Chauhan आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

नई दिल्लीः केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आदरणीय प्रधानमंत्री के निर्देश पर आज और कल आंध्रप्रदेश, तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि आज वह आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर वहां भाइयों-बहनों और किसानों से चर्चा करूंगा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुई क्षति आकलन के लिए विजयवाड़ा में अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा। कल तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित खम्मम जिले सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर वहां जनता के साथ चर्चा करूंगा। फसल क्षति आकलन के लिए किसान भाइयों-बहनों से बात करूंगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों की टीम मेरे साथ रहेगी। हमारे अधिकारी, राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर फसल क्षति आकलन के लिए बैठक करेंगे। केंद्र सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जनता के साथ पूरी तरह खड़ी है और संकट से बाहर निकालने में उनकी हर संभव मदद करेगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें