Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

देवरा: भाग 1’ का तीसरा गाना ‘Daudi’ हुआ रिलीज़, Junior NTR और Janhvi Kapoor की जोड़ी ने मचाया धमाल, एक्ट्रेस ने शेयर की video

September 5, 2024

देवरा: भाग 1’ का तीसरा गाना ‘Daudi’ हुआ रिलीज़, Junior NTR और Janhvi Kapoor की जोड़ी ने मचाया धमाल, एक्ट्रेस ने शेयर की video

मुंबई: मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म देवरा: भाग 1’का तीसरा गाना ‘दाउदी’ रिलीज़ हो गया है। एक्शन ड्रामा ‘देवरा: भाग 1’ के निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा गाना ‘दाउदी’ जारी कर दिया है। पानी की पृष्ठभूमि पर फिल्माए गए इस गाने में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर अपनी शानदार अदाओं से स्क्रीन को जगमगा देते हैं।

जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर गाने के वीडियो किया शेयर 

जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर गाने के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, बड़े स्क्रीन पर धमाके के लिए आपको ट्रैक पर रखने के लिए यहां दाउदी वीडियो सॉन्ग जारी। हिंदी में इस गाने को नकाश अज़ीज़ और अकासा ने गाया है। फियर सॉन्ग और रोमांटिक ट्रैक धीरे-धीरे की रिलीज के बाद, दावूदी देवरा का तीसरा गाना है।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) द्वारा साझा की गई पोस्ट

कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित और युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा निर्मित, नंदामुरी कल्याण राम प्रस्तुत,‘देवरा: भाग 1’ 27 सितंबर, 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सैफ अली खान की भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। हाल ही में सैफ अली खान के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने सैफ के किरदार भैरा की एक झलक शेयर की थी। अब एनटीआर आर्ट्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म में सैफ अली खान के चरित्र को प्रदर्शित करने वाला एक लघु वीडियो जारी किया है। एक्शन से भरपूर वीडियो में सैफ का किरदार, भैरा, कुश्ती मैच में खून से लतपत दबदबा बनाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को हराते हुए दीखते हैं। क्लिप में भैरा को अपने कबीले के साथ आनंद लेते और नृत्य करते हुए भी दिखाया गया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें