Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने के लिए चीन और अफ्रीका हाथ मिलाएंगे

September 6, 2024

आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने के लिए चीन और अफ्रीका हाथ मिलाएंगे

2024 चीन-अफ्रीका सहयोग मंच का शिखर सम्मेलन चीन की राजधानी पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। यह चीन-अफ्रीका संबंधों के एक नए युग में प्रवेश करने का प्रतीक है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन-अफ्रीका संबंधों की समग्र स्थिति को नए युग में साझे भविष्य वाले समग्र चीन-अफ्रीका समुदाय में अपग्रेड करने का प्रस्ताव दिया। शी ने चीन और अफ्रीका के बीच “छह आधुनिकीकरण” के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान भी किया। यह नई स्थिति न केवल चीन-अफ्रीका सहयोग की दिशा बताती है, बल्कि आधुनिकीकरण के अपने सपनों को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाने के लिए चीन और अफ्रीका के दृढ़ संकल्प को भी दर्शाती है।

वर्षों के विकास के बाद, चीन-अफ्रीका सहयोग ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए हैं। इस शिखर सम्मेलन द्वारा प्रस्तावित “नए युग में साझे भविष्य वाले समग्र चीन-अफ्रीका समुदाय” की पहल ने चीन-अफ्रीका मित्रता को और मजबूत किया है और विभिन्न क्षेत्रों में दोनों पक्षों के बीच सहयोग को गहरा किया है। यह न केवल चीन और अफ्रीका द्वारा साझे हितों और समान दृष्टिकोण के आधार पर लिया गया एक रणनीतिक विकल्प है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति में बदलाव के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया भी है।

चीन द्वारा प्रस्तावित “छह प्रमुख आधुनिकीकरण”, अर्थात् निष्पक्ष और उचित, खुला और साझी जीत, लोगों को पहले, विविध और समावेशी, पारिस्थितिक रूप से अनुकूल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित आधुनिकीकरण हैं। यह आधुनिकीकरण पश्चिमी आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में जंगल के कानून को त्याग देता है, चीनी शैली के आधुनिकीकरण के उपयोगी अनुभव को अवशोषित करता है, और व्यापकता, समानता और प्रगति के आधुनिकीकरण मूल्यों का प्रतीक है। यह न केवल चीन और अफ्रीका की सामान्य विकास आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि वैश्विक दक्षिण के आधुनिकीकरण में भी सहायता प्रदान करता है।

इस ब्लूप्रिंट को लागू करने और आगे बढ़ाने के लिए, चीन ने अगले तीन वर्षों में दस प्रमुख साझेदारी कार्रवाइयों का प्रस्ताव दिया है। ये कार्रवाइयां सभ्यताओं के बीच आपसी सीख, व्यापार समृद्धि और औद्योगिक श्रृंखला सहयोग जैसे कई पहलुओं को कवर करती हैं। वे न केवल अफ्रीकी देशों की वर्तमान विकास मांगों पर पूरी तरह से विचार करते हैं, बल्कि समय की सामान्य प्रवृत्ति को भी सटीक रूप से समझते हैं। इन विशिष्ट उपायों के माध्यम से, चीन और अफ्रीका आधुनिकीकरण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और सामान्य विकास और समृद्धि हासिल करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

चीन-अफ्रीका सहयोग में एक नया अध्याय खुल गया है। दोनों पक्ष इस अवसर का इस्तेमाल रणनीतिक संरेखण को मजबूत करने और व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के लिए करेंगे। इससे न केवल चीन और अफ्रीका के लोगों को अधिक लाभ होगा, बल्कि वैश्विक दक्षिण के विकास और पुनरुद्धार का नेतृत्व भी होगा, और विश्व शांति और विकास के लिए अधिक सकारात्मक ऊर्जा जारी होगी। चीन और अफ्रीका एक साझे भविष्य वाले आधुनिक समुदाय के निर्माण के लिए हाथ मिलाएंगे और मानव जाति के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें