Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Accident: भगवान ऐसा किसे के साथ ना करे; तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, युवक फ्लाईओवर से गिरा निचे

September 6, 2024

Accident: भगवान ऐसा किसे के साथ ना करे; तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, युवक फ्लाईओवर से गिरा निचे

जालंधर में गोराया के पास फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें दो युवकों की जान चली गई है। हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि एक युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया, जबकि दूसरा फ्लाईओवर के ऊपर लटक गया। दोनों युवकों का शरीर पूरी तरह से फट गया था।

तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि दोनों युवक अमृतसर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद गाड़ी वाला निकल गया जबकि दोनों युवक बाइक से गिर गए। जिसमें दोनों की मौत हो गई। दोनों के शवों को पुलिस को इकट्ठा करना पड़ा। फिर जाकर मोर्चरी हाउस में भिजवाया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि वह घटना की जांच में जुटे हैं। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल के लिए शवों को अस्पताल में रखवा दिया गया है और मृतकों की पहचान की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें