Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ठगी प्रकरण में रिश्वत मांगने पर थाने के चार सिपाही निलंबित

September 7, 2024

ठगी प्रकरण में रिश्वत मांगने पर थाने के चार सिपाही निलंबित

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में ठगी के प्रकरण में प्रार्थी से पैसों की मांग करना थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया शिकायत पर आईजी ने सीधी कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी के अलावा तीन अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामला बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार एक प्रार्थी ने साइबर अपराध से संबंधित मामले में शिकायत की थी। शिकायत पर कार्यवाही करने की एवज में थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी रूपये की मांग कर रहे थे।

परेशान प्रार्थी ने इसकी शिकायत दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग से की। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत के साथ साक्ष्य भी सौंपे। प्रथम दृष्टया मामला गंभीर जान आईजी रामगोपाल गर्ग ने बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत, आरक्षक तुकाराम निषाद और साइबर सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक मोहित चेलक को निलंबित कर दिया है। उसके साथ ही पूरे मामले की जांच करवा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश आईजी रामगोपाल गर्ग ने एसपी बेमेतरा को दिए है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें