Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ganesh Chaturthi के अवसर पर Ananya Pandey के घर आए ‘गणपति’, माता-पिता के साथ शेयर की फोटो

September 7, 2024

Ganesh Chaturthi के अवसर पर Ananya Pandey के घर आए ‘गणपति’, माता-पिता के साथ शेयर की फोटो

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने शनिवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर पर ‘गणपति बप्पा’ का स्वागत किया। अनन्या ने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी की कई तस्वीरें भी शेयर की। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक ग्रीन कलर का सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। वह गणपति बप्पा की मूर्ति के सामने हाथ जोड़े हुए दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा इन तस्वीरों में उनके पिता चंकी पांडे और मां भावना भी दिख रही हैं। उन्होंने फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा, ‘घर में आपका स्वागत है बप्पा।‘

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)

अनन्या पांडे अभिनेता चंकी पांडे और कॉस्ट्यूम डिजाइनर भावना की बेटी हैं। उन्होंने साल 2019 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ से अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया था। इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था और इसे नोकिया स्टूडियो तथा करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया था।

इसके बाद अनन्या ने कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ रोमांटिक कॉमेडी ‘पति पत्नी और वो’ फिल्म की। इसके अलावा वह ‘खाली पीली’ और ‘गहराइयां’ में भी दिखाई दीं। उन्होंने पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित 2022 की स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म ‘लाइगर’ से अपना तेलुगु डेब्यू किया था। इस फिल्म को हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया था। फिल्म में विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा राम्या कृष्णा, रोनित रॉय अहम भूमिकाओं में नजर आए। इस फिल्म में अमेरिकी बॉक्सर माइक टायसन ने कैमियो किया था।

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘खो गए हम कहां’ में भी अहम किरदारों में दिखी हैं। उनकी अगली फिल्म ‘सीटीआरएल’ है, जो एक थ्रिलर फिल्म है। अनन्या के पास ‘शंकरा’ और वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ भी पाइपलाइन में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें