Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jigra : Alia Bhatt की अपकमिंग फिल्म ‘Jigra’ का नया पोस्टर हुआ जारी, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर दी जानकारी

September 7, 2024

Jigra : Alia Bhatt की अपकमिंग फिल्म ‘Jigra’ का नया पोस्टर हुआ जारी, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर दी जानकारी

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ का नया पोस्टर जारी किया है। आलिया ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म जिगरा का नया पोस्टर साझा किया और बताया कि इस फिल्म का ट्रेलर रविवार को 11 बजे रिलीज़ हो रहा है। पोस्टर में आलिया के साथ वेदांग रैना किसी जेल में हथकड़ी पहने नज़र आ रहे हैं। आलिया ने पोस्ट साझा कर कैप्शन में लिखा, एक हज़ारों में…..फिल्म जिगरा का ट्रेलर कल 11 बजे रिलीज़ हो रहा है।

आलिया द्वारा साझा किये गये इस पोस्टर से इस बात की पुष्टि हुई है कि आलिया फिल्म में वेदांग रैना की बहन की भूमिका निभाती नज़र आएंगी। पिछले साल आलिया भट्ट ने जिगरा की कहानी के बारे में खुलासा किया था कि यह फिल्म‘साहस, जुनून और दृढ़ संकल्प’ की कहानी है। हाल ही में ये भी खुलासा हुआ है कि एक्ट्रेस को फिल्म के लिए बास्केटबॉल सीखना पड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिल्म जिगरा में आलिया भट्ट के कई रंग देखने को मिलेंगे, जिनमें वह बास्केटबॉल भी खेलती नजर आएंगी और इसे प्रामाणिक बनाने के लिए निर्देशक वासन बाला ने उन्हें एक कोच के रूप में नियुक्त किया है। फिल्म जिगरा पहले यह 27 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

फरवरी 2024 में आलिया ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही फिल्म जिगरा की शूटिंग पूरी करने के बाद सेट से कुछ तस्वीरें साझा की थी।फिल्म जिगरा का निर्देशन वसन बाला ने किया है। करण जौहर के साथ आलिया भट्ट भी फिल्म जिगरा को प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म जिगरा में आलिया भट्ट के साथ वेदांग रैना की भी अहम भूमिका है। फिल्म जिगरा, 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें