Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

September 7, 2024

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ी इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है और 17 घायल लोगों को अस्पाताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ राहत बचाओ कार्य शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं। 12 से 13 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिसमें से एक व्यक्ति की जान चली गई है। इसके अलावा अभी अंदर कई लोग फंसे हुए हैं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें