Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

WhatsApp का नया फीचर आया सामने, अब स्टेटस भी लाइक कर सकेंगे यूजर

September 9, 2024

WhatsApp का नया फीचर आया सामने, अब स्टेटस भी लाइक कर सकेंगे यूजर

नई दिल्ली: मैसेज, वीडियो या फोटो भेजने के लिए बड़ी संख्या में लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। समय बदला तो लोगों को इसके जरिए कॉल और वीडियो कॉल की सुविधा भी मिली। इसी बीच व्हाटसअप के बढ़ते यूजर्स को देखते हुए कंपनी आए दिन एक से एक नए फीचर लेकर आ रही है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप ने स्टेटस में एक और फीचर जोड़ा है, ताकि यूजर्स का एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो सके। दरअसल, पहले आप किसी के व्हाट्सएप स्टेटस को देख सकते थे या मन होने पर उस पर रिप्लाई कर देते थे। अब कंपनी ने इसमें एक नया फीचर ऐडऑन किया है।

जिससे अब आप किसी के व्हाट्सएप स्टेटस को लाइक कर सकते हैं। यह फीचर पहले से मौजूद रिप्लाई बटन के बगल में एक दिल के आकार के आइकन के रूप में दिखाई देगा। व्हाटसअप स्टेटस के नीचे रिप्लाई के ऑप्शन के बगल में एक दिल का इमेज बना होगा, जहां क्लिक करके आप किसी के व्हाटसअप स्टेटस को लाइक कर पाएंगे। व्हाटसअप स्टेटस को लाइक करते ही दिल का कलर ग्रीन हो जाएगा। इसके साथ ही जिस यूजर के स्टेटस को आप लाइक करेंगे, वह जब अपना स्टेटस पर यह देखने के लिए क्लिक करेगा कि उसका स्टेटस किस-किस ने देखा तो उसके स्टेटस पर ग्रीन कलर में दिल का इमोजी फ्लोट होते हुए नजर आएगा।

ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा 7 सांसदों समेत आधिकारिक तौर पर BJP में हुए शामिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें