Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार के बक्सर के पास मगध एक्सप्रैस की ‘कपलिंग’ टूटी, 2 हिस्सों में बंटी ट्रेन

September 9, 2024

बिहार के बक्सर के पास मगध एक्सप्रैस की ‘कपलिंग’ टूटी, 2 हिस्सों में बंटी ट्रेन

पटना: बिहार के बक्सर जिले में त्रिवेणीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच रविवार सुबह नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रैस (20802) की ‘कपलिंग’ अचानक टूट गई, जिससे ट्रेन 2 हिस्सों में बंट गई। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने बताया, यह घटना सुबह करीब 11.08 बजे तुरीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। उन्होंने बताया कि डाऊन लाइन में त्रिवेणीगंज-रघुनाथपुर के बीच ट्रेन के इंजन से 13वें नंबर के डिब्बा ‘एस-7’ और इंजन से 14वें नंबर के डिब्बा ‘एस-6’ के बीच का ‘कपलिंग’ अचानक टूट गई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। सीपीआरओ ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें