Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nigeria में फ्यूल टैंकर-ट्रक की हुई भीषण टक्कर, गैसोलीन टैंकर में हुआ विस्फोट, 48 लोगों की मौत

September 9, 2024

Nigeria में फ्यूल टैंकर-ट्रक की हुई भीषण टक्कर, गैसोलीन टैंकर में हुआ विस्फोट, 48 लोगों की मौत

अबुजा: नाइजीरिया के नाइजर में हाईवे पर पेट्रोल से भरे एक टैंकर में विस्फोट हो गया। विस्फोट में 48 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी।

राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख अब्दुल्ला बाबा-आराह ने रविवार को राज्य की राजधानी मिन्ना में संवाददाताओं को बताया कि पेट्रोल से भरे टैंकर की बीदा-अगाई-लापई राजमार्ग पर मवेशियों से लदे एक ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके कारण गैसोलीन टैंकर में विस्फोट हो गया।

बाबा-आराह ने बताया कि आग की चपेट में दो अन्य वाहन भी आ गए। जिससे 48 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में करीब 50 मवेशी भी मारे गए। उन्होंने बताया कि वाहनों में फंसे अन्य पीड़ितों के शवों को बरामद करने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें